कामां कस्बा के तीर्थराज विमल कुंड से धार्मिक यात्रा के लिए दल रवाना।

Share:-

हरिद्वार ,ऋषिकेश ,देहरादून व सहस्त्रधारा की करेंगे धार्मिक यात्रा।

कामां – कामां कस्बा से 60 महिला पुरुषों का तीर्थ यात्रा के लिए कामां से रवाना हुआ जिसको व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
श्री विमल बिहारी ज़ी के वरिष्ठ सेवा अधिकारी पण्डित केदारनाथ शर्मा ,सेवा अधिकारी संजय लवानिया ने बताया कि कामां कस्बा से धर्म प्रेमी लोगों का एक दल तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया है जिसमें 35 महिला तथा 25 पुरुष शामिल हैं। कामवन धाम की हरिद्वार ,ऋषिकेश ,देहरादून व सहस्त्रधारा की धार्मिक तीन दिवसीय यात्रा है। यात्रा को कामवन के प्रमुख समाजसेवी व व्यापार महासंघ अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने तीर्थराज विमल कुण्ड व विमल बिहारी ज़ी की पूजा -अर्चना कर पंडितों के मंत्रोचारण के साथ सभी यात्रियों को उत्तरीय उड़ाकर सम्मान करने के बाद यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समाजसेवी कमल अरोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म, काम और मोक्षं इन तीनो की प्राप्ति तीर्थ यात्रा से हो जाती है। लोगो की तीरथ यात्रा करने के पीछे अगल अलग मंशा होती है। जो मनुष्य सात्विक है वो केवल मोक्षं के लिए तीर्थ यात्रा करते है। जो व्यक्ति सात्विक और राजसी वृत्ति के है। वे धर्म के लिए तीर्थ यात्रा करते है। और जो व्यक्ति केवल राजसी वृत्ति के है। वे संसारिक और परलौकिक कामनाओ की सिद्धि के लिए तीर्थ यात्रा करते है।

परंतु जो व्यक्ति निष्काम भाव से यात्रा करते है। केवल उन्हें ही मोक्षं प्राप्त होता है। जो व्यक्ति सकाम भाव से तीरथ यात्रा करते है उन्हे इस लोक में स्त्री- पुत्र आदि और परलोक में स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
यात्रा कार्यक्रम के दौरान धर्मवीर शर्मा ,सेवायत विक्रम लवानिया ,सागर ,साकेत ,आशीष व यात्रा के व्यवस्थापक चंद्रभान शर्मा व तरुण शर्मा ने सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *