राजस्थान की 12 लोकसभा 2024 सीटों पर हुए मतदान पर गिरा वोटिंग ग्राफ नया का अपडेट

Share:-

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। निर्वाचन विभाग ने पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर एक दिन पहले हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार गत लोकसभा 2019 के 64.02 फीसदी हुए मतदान के मुकाबले 2024 में 57.88 फीसदी वोट पड़े हैं। जो गत लोकसभा चुनाव से 6.15 फीसदी कम है। झुंझुनूं में सबसे ज्यादा 9.14 फीसदी और चूरू में सबसे कम 2.32 प्रतिशत मतदान में गिरावट हुई है।

वहीं, बारह लोकसभा क्षेत्रों में शामिल 96 विधानसभा सीटों में सिर्फ एक मात्र कामां ही ऐसी विस सीट है, जहां 2019 के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ा है। बाकी 95 सीटों पर मतदान प्रतिशत घटा है। मतदान प्रतिशत में सबसे ज्यादा गिरावट झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के पिलानी विस क्षेत्र में आई है। यहां 2019 में जितना मतदान हुआ था, उसके मुकाबले इस चुनाव में 14.41 प्रतिशत की गिरावट आई है। करीब दस विस सीटें ऐसी हैं, जहां मतदान में दस प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के कामां विस क्षेत्र पर 2019 के लोकसभा चुनावों में 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनावों में यहां 62.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। आयोग के अनुसार कामां सीट पर 2.33 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। झुंझुनूं लोकसभा सीट की पिलानी विस सीट पर 2019 में 63.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 49.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जानिए किस लोकसभा सीट पर कितनी गिरावट
लोकसभा – 2019 – 2024 – मतदान में कमी
श्रीगंगानगर – 74.77 – 66.25 – 8.51
बीकानेर – 59.43 – 54.41 – 5.02
चूरू – 65.90 – 63.58- 2.32
झुंझुनूं – 62.11 – 52.98 – -9.14
सीकर – 65.18 – 58.17 – 7.00
जयपुर ग्रामीण – 65.54 – 57.52 – 8.02
जयपुर – 68.48 – 63.48 – 5.00
अलवर – 67.17 – 60.32 – -6.84
भरतपुर – 59.11 – 53.31 – 5.80
करौली-धौलपुर – 55.18 – 49.71 – 5.47
दौसा – 61.50 – 55.87 – 5.63
नागौर – 62.32 -57.37 – 4.95
कुल – 64.02 – 57.88 – 6.15

इन 10 विस सीटों पर 10 फीसदी से ज्यादा मतदान गिरा
विस सीट- 2019- 2024- गिरावट का प्रतिशत
पिलानी- 63.52- 49.11- 14.41
सूरजगढ़- 64.55- 50.50- 14.05
बहरोड़- 71.35- 59.15- 12.20
श्रीमाधोपुर- 60.51- 48.54- 11.97
खेतड़ी- 59.65- 48.03- 11.62
हनुमानगढ़- 73.55- 63.26- 10.29
मंडावा- 64.33- 54.06- -10.27
चौमूं- 69.70- 59.50- 10.20
नदबई- 59.75- 49.61- 10.14
आमेर- 69.20- 59.20- 10.00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *