Lok Sabha Elections 2024: बेंगलुरु में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे PM मोदी

Share:-

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के बाद राजधानी बेंगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेंगलुरु युवा शक्ति, युवा टैलेंट और टेक्नोलॉजी का पावर हाउस है। लेकिन, कांग्रेस और इंडी गठबंधन टेक्नोलॉजी के विरोधी हैं। आज पूरी दुनिया डिजिटल इंडिया की प्रशंसा कर रही है। भारत के फिनटेक की प्रशंसा कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने आधार कार्ड का विरोध किया था। कांग्रेस ने जनधन खाता का विरोध किया था। कांग्रेस ने डिजिटल पेमेंट्स का मजाक उड़ाया था। कोरोना काल में बेंगलुरु की आईटी इंडस्ट्री ने पूरी दुनिया को इतना सपोर्ट किया। लेकिन, यही कांग्रेस है, जिसने कोरोना के दौरान कोविन प्लेटफॉर्म का विरोध किया। कांग्रेस ने मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया।
उन्होंने कहा कि मोदी कहता है देश को ग्रीन एनर्जी हब, फार्मा हब, इलेक्ट्रॉनिक हब, सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल इनोवेशन हब बनाएंगे ताकि भारत ग्लोबल इकोनॉमी का हब बने। लेकिन, कांग्रेस और इंडी गठबंधन कहती है ‘मोदी को हटाएंगे’। मोदी की गारंटी है 5जी के बाद 6जी लाएंगे, वे कहते हैं ‘मोदी को हटाएंगे’। मोदी की गारंटी है एआई लाएंगे, वे कहते हैं ‘मोदी को हटाएंगे’। मोदी की गारंटी है चंद्रयान के बाद गगनयान का गौरव दिलाएंगे, वे कहते हैं ‘मोदी को हटाएंगे’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *