शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Share:-


जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट की बासनी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप करने के आरोपी टिंबर व्यापारी को गिरफ्तार किया है। महिला के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने रेप ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बता दे कि जोधपुर ग्रामीण में रहने वाली एक महिला ने नागौर जिले में पादु कला थाना क्षेत्र के चावंडिया गांव हाल विवेक विहार निवासी शिवचरण जांगिड़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उसकी सांगरिया फाटा बाईपास पर शिवम टिंबर के नाम से दुकान व्यवसाय है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसका पूर्व पति से विवाद चल रहा था। इस दौरान दो साल पहले उसकी मुलाकात शिवचरण सुथार से हुई थी। उसने उसके पूर्व पति से तलाक दिलवाने और एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही अपने पुत्र से शादी करवाने का झांसा भी दिया था। इसके चलते वो आरोपी के झांसे में आ गई।

कोर्ट में पेशी पर आने के दौरान आरोपी मिलता और उसके साथ गलत काम किया। करीब एक महीने पहले भी शिवचरण ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। अपने बेटे की शादी भी उससे नहीं करवाई। ऐसे में 18 दिसंबर को पीडि़ता अपने परिजनों के साथ उसकी फैक्ट्री सांगरिया पहुंची। यहां उसने बेटे से शादी करने की बात की लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *