भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न

Share:-

कांग्रेस ने राजस्थान में अपराध भ्रष्टाचार तुष्टीकरण एवं लूट कसोट की राजनीति की है-रमेश बिधुड़ी
टोंक: भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला चुनाव प्रभारी व दक्षिण दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी के आतिथ्य, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में रमेश बिधूड़ी ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के आने के बाद देश निरंतर तरक्की कर रहा है। भाजपा ने विकास एवं समावेशी विश्वास की राजनीति की है। कांग्रेस ने राजस्थान में अपराध भ्रष्टाचार तुष्टीकरण एवं लूट कसोट की राजनीति की है। डबल इंजन की सरकार से देश के साथ प्रदेश का विकास हो यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है। बिधूड़ी ने कहा कि ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी जिसको भी टिकट दे, उसका तन-मन से साथ दें। कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी होगा। भाजपा में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे अहम होती हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम जिले की चारों सीटे जीतेंगे। राजस्थान सरकार के पांच साल में राजस्थान की जनता ठगा सा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म एवं महिला उत्पीडऩ के मामले से प्रदेश शर्मशार हुआ है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक हो गया है। बैठक में जिला प्रभारी मुकेश पारीक, टोड़ा मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, पंकज वाल्मीकि, विकास शर्मा, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, सतीश चन्देल, श्यामलाल जैन, सत्यनारायण चौधरी, नरेश बंसल, दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, संतकुमार जैन, हंसराज धाकड़, सजनी चौधरी, जिला मंत्री सत्यनारायण मीना, रामकिशन सैनी, गणपत पहाडिय़ा, जितेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, राजेश शर्मा, रामकिशन गुर्जर, महावीर गुर्जर, नमोनारायण गौत्तम, राजेन्द्र राणावत, सावरिया बैरागी, सत्यनारायण धाकड़, अनिल भारद्वाज, नंदलाल गुर्जर, प्रताप सिंह, मदनलाल सैनी, देवराज गुर्जर, राजेश बढ़ाया, ओमप्रकाश गुप्ता, रतनलाल चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, विस्तारक विकास शर्मा, प्रधान सकराम चोपड़ा, रामावतार लांगड़ी, इंदुशेकर शर्मा, पंकज झिराना, मनीष सिसोदिया, रोहित जैन, अंकित जैन, कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, बीना छामुनिया, प्रधान काबरा, चौथमल विजय एवं सागर नामा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *