अर्जुनदेव चड्ढ़ा महर्षि दयानंद बाल यज्ञ प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत। – कोटा आर्य समाज द्वारा प्रकाशित स्मारिका इदन्न मम की भेंट।

Share:-

– ऋषि हमारा दयानंद प्यारा, चलो टंकारा : पद्मश्री पूनम सूरी।
कोटा 19 दिसंबर :महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ज्ञान ज्योति पर्व के कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला में बच्चों को संस्कारवान बनाने के जागृति अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली महर्षि दयानंद सरस्वती बाल यज्ञ प्रतियोगिता का राष्ट्रीय संयोजक आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा के प्रधान अर्जुनदेव चड्ढा को मनोनीत किया गया। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आर्य समाज कोटा के मीडिया प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि सभा के महामंत्री अरविंद पांडेय को राष्ट्रीय उप संयोजक मनोनीत किया गया। मनोनयन की उद्घोषणा नई दिल्ली में आयोजित ज्ञान ज्योति पर्व समिति के कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अर्जुनदेव चड्ढ़ा को बुलाकर अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किए जाने की अधिकृत जानकारी दी गई जिस पर आर्य समाज के उपस्थित अधिकारियों व विद्वानों द्वारा करतल ध्वनि बजाकर हर्ष व्यक्त किया गया। अधिक जानकारी देते हुए आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के वरिष्ठ मंत्री एडवोकेट चंद्रमोहन कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर कोटा द्वारा प्रकाशित स्मारिका इदन्न मम की प्रतियां मंचासीन अतिथियों पद्मश्री पूनम सूरी प्रधान अखिल भारतीय डी.ए.वी प्रबंधकर्त्री समिति, सुरेशचंद्र आर्य प्रधान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा तथा द्विवर्षीय कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.के आर्य व अन्य अतिथियों को भेंट की गई। स्मारिका प्राप्त करते हुए पद्मश्री पूनम सूरी ने कहा कि ऋषि हमारा- दयानंद प्यारा, चलो टंकारा अभियान में अधिक से अधिक आर्यजन महर्षि दयानंद की जन्मभूमि टंकारा पहुंचे। इसके लिए योजना बनाकर कार्य करें। इस अवसर पर केंद्रीय आर्य दिल्ली सभा के महामंत्री सतीश चड्ढ़ा मंच पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *