विधानसभा वैर से भाजपा ने बनाया बहादुर सिंह कोली को प्रत्याशी।

Share:-

वैर। विधानसभा वैर से विधानसभा चुनाव में बहादुर सिंह कोली को भाजपा ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है।बहादुर सिंह कोली विधानसभा वैर से पूर्व में दो बार विधायक व दो बार सांसद चुने गए एकबार बयाना धौलपुर से सांसद चुने गए तथादूसरी बार भरतपुर लोकसभा सीट से 2014 में सांसद रह चुके है।सांसद बनने पर विधायक पद से इस्तीफा दिया।तब कांग्रेस के टिकिट पर भजनलाल जाटव ने जीत दर्ज कर इस सीट पर कब्जा कर लगातार 2 बार विधायक चुने गए।

बहादुर सिंह कोली का जन्म सुखा राम और लक्ष्मी देवी के घर कबई, जिला भरतपुर (राजस्थान) में हुआ था। वे अंडर मैट्रिक है और पेशे से किसान और व्यवसायी हैं। उन्होंने लक्ष्मी देवी से शादी की और उनके दो बेटे और दो बेटियाँ हैं।

कोली, भरतपुर से 2014 में चुने गए लोकसभा के सदस्य हैं। वे 2013 में वैर से राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य और 1999 में राजस्थान के बयाना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए लोकसभा के पूर्व सदस्य भी हैं। उनका जन्म 1961 में भरतपुर जिले में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *