सूरसागर विधायक व्यास की हालत नाजुक, एम्स में भर्ती, हार्ट और किडनी में इन्फेक्शन

Share:-

जोधपुर, 20 नवंबर : सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास को तबीयत नाजुक होने के चलते एमडीएम हॉस्पिटल से एम्स रैफर किया गया है। उनके हार्ट और किडनी के इन्फेक्शन बताया जा रहा है। फिलहाल एम्स के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की तबीयत पिछले कुछ दिन से नासाज थी और उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। रविवार को उन्हें एमडीएम अस्पताल के सीसीयू में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उन्हें कार्डियोलॉजी व नेफ्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था लेकिन आज तबीयत नाजुक होने के चलते उन्हें अस्पताल से एम्स रैफर किया गया। इधर जीजी के शुभचिंतक और कार्यकर्ताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की है।
बता दें कि विधायक सूर्यकांता व्यास 1990 से लेकर अब तक लगातार सात बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें से वे 6 बार चुनाव जीती हैं। वह तीन बार जोधपुर शहर और तीन बार सूरसागर सीट से विधायक रही हैं लेकिन इस बार भाजपा ने सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से टिकट बदला है। हालांकि कुछ दिन पहले तक पूर्व विधायक भाजपा के लिए सक्रियता दिखाती नजर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *