साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को ,भारत में नहीं होगा इसका असर

Share:-


जयपुर, 12 अप्रैल (ब्यूरो): इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को है, लेकिन यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक भी यहां नहीं लगेगा। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में और अश्वनी नक्षत्र में पृथ्वी पर होगा। मेष राशि मंगल की राशि है, अश्वनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। ऐसे में मेष राशि 30 अक्टूबर 23 तक राहू केतु के प्रभाव में रहेगी। यह सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण एशिया, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दृश्यमान होगा। यह कंकण आकृति का सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान सूर्य पर राहु की छाया रहेगी। यह ग्रहण मेष राशि में हो रहा है। इसमें चार ग्रहों का योग होने से भूकंप सहित अन्य प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन शास्त्रों में इसका काफी महत्व माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि साल का प्रथम सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 7:05 बजे प्रारंभ होगा और दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। ग्रहण के वक्त सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में होंगे, इसलिए इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि वालों पर रहेगा। इसके अलावा वृष, कन्या, मिथुन, तुला, कर्क राशियों को सूर्य ग्रहण प्रभावित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *