चित्तौड़गढ़ : निम्बाहेड़ा प्रत्याशी कृपलानी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटल गुरुवार को

Share:-

31 अक्टूबर,आगामी 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 2 नवम्बर, को किया जाएगा।
नगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने एवं शर्मा नर्सिंग होम के पीछे रत्नराज जयंत सेन नगर में पार्टी के विधानसभा चुनाव कार्यालय का पूजा अर्चना के साथ दोपहर 12.15 बजे शुभारम्भ किया जाएगा। भाजपा निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर एवं पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत ने निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *