विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं के लिए बनेंगे अलग बूथ

Share:-

सीकर. आधी दुनिया को सियासी हक भले ही पूरा नहीं मिल पा रहा हो लेकिन आयोग की ओर से महिला मतदाताओं की लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी बढ़ाने के लिए हर चुनाव में नवाचार किए जा रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला बूथ बनाया गया था। इन बूथों के क्रेज को देखते हुए इस बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में आठ-आठ महिला बूथ बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इन बूथों की कमान भी महिला मतदाताओं के हाथ में दी जाएगी। सीकर व नीमकाथाना जिले में 64 महिला बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों में नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों के लिए निर्वाचन टीम ने प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोग की ओर से कई नवाचार किए गए है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ का संचालन विशेष योग्यजन कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा। कल्याण बालिका महाविद्यालय में अब 512 महिला कर्मचारी व 64 विशेष योग्यजन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने बताया कि महिला बूथों पर महिला कांस्टेबलों को ही नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *