पूर्व राजमाता स्वरूपा देवी हुईं पंचतत्व में विलीन पुत्र पूर्व नरेश चंद्रजीत सिंह व अपराजीत सिंह ने दी मुखाग्नि

Share:-

पूर्व सीएम राजे सांसद सिंह सहित नेता एवं कई राजघरानों के सदस्य थे मौजूद
झालावाड़ ओमप्रकाश शर्मा । झालावाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता स्वरूपा देवी का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।पृथ्वी विलास पैलेस के क्षार बाग पर उनके पुत्र पूर्व नरेश चंद्रजीत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके बाद सारा माहौल गमगीन हो गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले राजमाता का पार्थिव शरीर गढ़ परिसर में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था।उसके बाद वहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई।
पूर्व राजमाता स्वरूपा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिले के सभी विधायक, जिले के नेता,वहां मौजूद है। पुर्व सीएम वंसुधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह भी वहां पहुंचे थे।

इस दौरान रस्म अदायगी के बाद एक एम्बुलेंस से गढ़ परिसर पंहुचे जहां आम जनता के लिए अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को रखा गया। यहां बुधवार उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह गढ़ परिसर में राजमाता की पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई, यहां शहरवासी समेत बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने पंहुचे। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा रवाना होगी, जो मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा होते हुए पृथ्वी विलास पैलेस के क्षार बाग पहुंची। यहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। झालावाड़ राज परिवार की राजमाता पूर्व नरेश चंद्रजीत सिंह की माता स्वरूपा देवी (80) का सोमवार दोपहर डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली में उनके निवास पर निधन हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थीं। उनका इलाज गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *