उदयपुर से चलने वाली गाड़ियों का संचालन अजमेर को दिया, विरोध में उतरा रेलवे यूनियन, स्टेशन पर प्रदर्शन

Share:-


उदयपुर, 14 अक्टूबर (ब्यूरो)। यहां उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ियों का संचालन अजमेर मुख्यालय को दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन के बैनर तले सैकड़ों रनिंग कर्मचारियों ने उदयपुर सिटी स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस ट्रेन के समक्ष प्रदर्शन किया।
यूनियन के सहायक मंडल मंत्री एनएल विजय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19666/19665 ,19610/19609 एवं 19668 पर शुरू से ही उदयपुर मुख्यालय का रनिंग स्टाफ चलता था। अब अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (पावर) अजमेर ने इनका संचालन अस्थाई रूप से अजमेर मुख्यालय के रनिंग स्टाफ को दे दिया गया। इसके बाद गाड़ी संख्या 09722/012992 उदयपुर-जयपुर-उदयपुर के संचालन को भी उदयपुर मुख्यालय से छीनकर अस्थाई रूप से अजमेर मुख्यालय को दे दिया गया। जिसको लेकर उदयपुर के रनिंग कम्रचारियों ने मंडल रेल प्रशासन को लिखित में पत्र भेजकर इसे अन्याय बताते हुए विरोध जताया।
यूनियन के मंडल मंत्री अरुण गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रेल प्रशासन को आगाह किया कि उदयपुर मुख्यालय का स्वीकृत केडर एवं वर्तमान में जारी नया केडर रिव्यू के आधार पर सभी रिक्तियों को भरने का दायित्व रेल प्रशासन का है। उदयपुर मुख्यालय के हितों की अनदेखी कर गाड़ियों का संचालन अन्य मुख्यालय को दिए जाने के विरोध में विजय, निशिथ श्रीवास्तव एवं राजेश विश्नोई के नेतृत्व में रेल कर्मियों एवं रनिंग कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर चेतक एक्सप्रेस पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे प्रशासन को आगाह किया कि अगर शीघ्र उदयपुर मुख्यालय के रनिंग स्टाफ को अस्थाई रूप से अन्य मुख्यालय को दी गई गाड़ियों का संचालन वापस नहीं दिया जाता है तो और बडे स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान मुनेश कुमार मीना, राजेंद्र कुमार मीणा, अंकित उपाध्याय, रामचरण मीणा, अनिरुद्ध सिंह राठौड़, घनश्याम, रामरूप मीना, सीपी माली, महेंद्र सिंह राठौड़, युधिष्ठिर बिश्नोई, कांतिलाल, बाबूलाल डांगी, दुर्गेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *