Priyanka Gandhi Dausa Visit कहा – केंद्र सरकार ने जनता की उम्मीदें तोड़ी

Share:-

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और महासचिव प्रियंका गांधी आज दौसा के सिकराय के कांदोली में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को ERCP पर जन जागरण यात्रा बारां से शुरू की थी। आज दौसा में इस जन जागरण यात्रा का समापन है। प्रियंका गांधी आज ओबीसी आरक्षण और ERCP पर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला करेंगी। प्रियंका गांधी-सीएम अशोक गहलोत जयपुर पहुंच गए हैं। हेलीकॉप्टर से दौसा के लिए रवाना हो गईं हैं

दौसा के सिकराय में प्रियंका गांधी ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने जनता का जीवन आसान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जनता की उम्मीद तोड़ दिया है। देश की सारी सम्पति उद्योगपतियों को दे दी है। पहले जहां आरक्षण मिलता था अब आरक्षण नहीं मिलता है। राजस्थान सरकार ने जनता के लिए राहत कैम्प लगाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा इस सभा के बाद मैं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जाउंगी। पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है। जिन भी राज्यों में मैं जाती हूं वहां की बात करती हूं। दौसा ने राजेश पायलट जैसा नेता दिया है। नई सरकार बनाने की जब होती है तब यह सोचना बेहद अहम होता है कि यह सरकार हमारे लिए क्या करेगी। इस देश को किसानों और जवानों ने बनाया है। देश को चलाने के लिए एक सोच और समझा की जरुरत होती है। नेता को वर्तमान और भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। ना कि भूतकाल के बारे में। भूतकाल का आदर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *