वल्लभनगर क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा 21 नवम्‍बर को, मावली में खड़गे और गहलोत जनसभा को करेंगे संबोधित

Share:-

उदयपुर, 20 नवम्बर(ब्यूरो): कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के समर्थन में कुराबड की रामज पंचायत में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा सुबह दस बजे शुरू होगी। जिसकी सभी तैयारियां कांग्रेस ने कर ली हैं। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस गारंटी संवाद में शामिल होंगे खड़गे और गहलोत
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि मावली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर12 बजे कांग्रेस गारंटी संवाद का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मावली से पार्टी प्रत्याशी पुष्कर लाल डांगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *