जब तक सूरज रहेगा, सनातन रहेगा – हेमंता बिस्वा

Share:-


चित्तौड़गढ़, 23 नवम्बर, जब तक इस धरती पर सूरज रहेगा तब तक सनातन रहेगा। इस देश में भी अब पुनः सनातन जाग उठा है। कांग्रेस मुस्लिमों की बात करती है तब तुश्टिकरण नही होता है लेकिन भाजपा हिन्दुओं की बात करती है तो तुश्टिकरण की राजनीति कहा जाता है। यह बात असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक हेमंता बिस्व सरमा ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा के बस्सी क्षेत्र में गुरूवार षाम को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
राजस्थान देश को दशा व दिशा दिखाता है
भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक नरपतसिंह राजवी के समर्थन में भाजपा की ओर से बस्सी में गुरूवार को चुनावी सभा आयोजित की गई। इस चुनावी सभा को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राजस्थान देश को दशा व दिशा दिखाता है। राजस्थान देश को जोड़ता है और देश के हर क्षेत्र में राजस्थानियों ने नाम कमाया है। राजस्थान की इस वीर धरा ने ही सिखाया है कि बाबर और औरंगजेब से कैसे लड़ा व जीता जाता है। इस धरा से महाराणा प्रताप, दुर्गादास, रानी पद्मिनी ने हमें बहुत सीख दी है। उन्होने डबल इंजन सरकार बनाने व भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि राजस्थान की भव्य विजय लोकसभा व राज्यसभा का रास्ता है। उन्होने विश्वास दिलाया कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर कोई पेपर लीक नही होगा तथा लाखों युवाओं के रोजगार का सृजन होगा।
कांग्रेस की सोच सनातनी कभी नही रही
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने अपने अंदाज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब जब सनातन जागता है तब तब बाबर औरंगजेब लोग देश छोडकर भाग जाते है। उन्होने कहा कि छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप, दुर्गादास राठौड के रहते औरंगजेब जैसे कभी सुल्तान नही बन पाये। रामलला का मंदिर बना, बाबर लोग गायब। धारा 370 बनी, बाबर लोग गायब। कांग्रेस की सोच बाबर व औरंगजेब के लिए रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस जब तक तुश्टिकरण की राजनीति करती रहेगी तब तक मैं भी सनातन के लिए बोलता रहूंगा।

गांधी परिवार पर कटाक्ष
असम के मुख्यमंत्री बिस्वा गांधी परिवार पर भी कटाक्ष करने से नही चूके और सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू नही बनवा पाये। ईमरजेन्सी लगाने वाली ताकतवर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी राम मंदिर नही बनवा पाई। राजीव गांधी भी राम मंदिर नही बनवा पाये। उन्होने सवालिया निशान लगाया कि राम लला का मंदिर बनवाने के लिए 75 वर्शो का इंतजार क्यों करना पड़ा। देश में कांग्रेस नही होता तो बाबर व औरंगजेब जैसे लोग काफी पहले समय भी देश को खाली कर देते।
गहलोत सरकार ने गड़डी बिछाने का काम किया
पेट्रोल – डीजल व गैस के दामों का उदाहरण देते हुए उन्होने निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आडे हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में गहलोत सरकार ने पांच साल जब काटने वाली सरकार चलाई है। गहलोत सरकार ने जितना दिया है उससे ज्यादा तो राजस्थानियों की जेब से वसूल किया है। भाजपा स्टार प्रचारक बिस्वा ने कहा कि
दिल से बोलने की कोशिश करता हूं
माँ कामाख्या की धरती से आकर लक्ष्मीनाथ भगवान की धरती को प्रणाम करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं जो भी बोलता हूं दिल से बोलने की कोशिश करता हूं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि जबसे वे प्रदेशाध्यक्ष बने है राजस्थान की हवा बदल गई है। मोदी तीसरी बार तभी प्रधानमंत्री बनेंगे जब राजस्थान में भाजपा को भव्य बहुमत बनेगा। उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि चुनाव के कारण मुझें राजस्थान की वीर भूमि मेवाड़ में आने का मौका मिला है।
यह संस्कृति हमें स्वीकार नही
उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकाण्ड की चर्चा करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि सर तन से जुदा की संस्कृति तो पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान की है। इस तरह की भाशा और संस्कृति हमारी नही है। मैंने भी मेरी जिन्दगी में पहली बार ऐसा काण्ड देखा है। ऐसी संस्कृति व भाशा हमें स्वीकार नही है। उन्होने कहा कि ऐसा यदि असम में होता तो पांच मिनिट में हिसाब बराबर कर देते। उन्होने कहा कि हमें मुसलमानों से कोई परेशानी नही है बशर्ते वह डाक्टर व इंजीनियर बने।
निर्दलीय पर भी कटाक्ष किया
निर्दलीय उम्मीदवार का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा में रहते रहते उन्होने कांग्रेस की संस्कृति अपना ली। उन्होने कहा कि अच्छा हुआ कि ऐसे लोग समय रहते पहले ही पार्टी से चले गये। उन्होने लोगों को विश्वास दिलाया ये कह रहे है कि 3 दिसम्बर के बाद पुनः पार्टी में आ जायेंगे। उन्होने पार्टी की ओर से विश्वास दिलाया कि जिनकी वजह से पार्टी को नुकसान होगा उन्हे भाजपा पुनः कतई स्वीकार नही करेगी, उनकी पार्टी में कोई जगह नही है। उन्होने कहा कि आप चुनाव इसलिए लड़ रहे है ताकि आपकी दुकान बंद ना हो।

मोदी ने गर्वनेन्स का नया मॉडल बनाया
स्वामी विवेकानंद ने वर्शो पूर्व भारत को विश्व गुरू बनाने का सपना देखा था। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्वनेन्स का नया मॉडल बनाया है। उन्होने एक नये भारत का सपना देखा है। देश को देखने की दृश्टि बदली है। नये भारत के सम्मान में विदेश के लोग खड़े होने लगे है। ब्रिटीश ने हमें 200 साल गुलाम बनाया लेकिन मोदी के नेतृत्व ने ब्रिटेन की विकास दर को भी हमने हाल ही में पीछे छोड दिया है।
राजनीति में ईमानदारी की सुचिता बनी रहेगी – जोशी
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा रेकार्ड मतों से सरकार बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि राजनीति में ईमानदारी की सुचिता बनी रहेगी। राजवी ने अपने पूर्व के कार्यकाल में भी विकास करवाया था और आगे भी वे विकास के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। नरपतसिंह राजवी ने इस मौके पर कहा कि राजवी जीतकर जायेगा उसके बाद वह गद्दारों को किनारे करेगा। चित्तौड़ की फिजा बदलेगी और यूपी की तरह यहां भी माफियाओं को जड़ मूल से हटाया जायेगा। उन्होने जनता को विश्वास दिलाया कि न्याय व विकास की कमी महसूस नही होने दी जायेगी तथा रोजगार के साधनों का सृजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *