मनोहरथाना विधानसभा : कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों का विरोध:टिकट बदलने की मांग

Share:-

खानपुर, मनोहरथाना विधानसभा में टिकट बदलने की मांग कांग्रेस और भाजपा में जोर पकड़ रही है
झालावाड़ जिले में खानपुर, मनोहरथाना विधानसभा में टिकट बदलने की मांग कांग्रेस और भाजपा में जोर पकड़ रही हैजिले की मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट के लिए प्रबल दावेदार रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक और वर्तमान प्रदेश सचिव कैलाश मीना के टिकट कटने पर पार्टी के प्रति आक्रोश जताते हुए कार्यकर्ताओं ने टिकट बदलने की मांग रखी।

खनन मंत्री प्रमोद भाया के खिलाफ जमकर आक्रोश:-खनन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ जमकर विरोध देखा गया। इस दौरान डॉ. गिर्राज मीना ने कहा कि सर्वे में केवल कैलाश मीना उम्मीदवार थे। तब तक कांग्रेस जीत रही थी, लेकिन अब नहीं। क्योकि उनका टिकट काट दिया। हाईकमान ने ऐसा केंडिडेट उतारा है जिसका जनाधार नहीं है।

2 दिन में टिकट बदलने की मांग:-पूर्व विधायक कैलाश मीणा के पुत्र क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष डॉ. गिरिराज मीणा ने मंच से कहा कि टिकट बदलने का समय दिया हैअगर फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ तो 3 नवंबर को इसका जवाब देने के लिए तैयार हैंउन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री जैन के इशारे पर हाईकमान ने यह टिकट काट दिया। भाया पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने दिए इस्तीफे:-इस दौरान कांग्रेस पार्टी से जुड़े संगठन जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने इस्तीफा भेज दिए हैइसमें मनोहरथाना विधानसभा के दो ब्लॉक अध्यक्ष, 11 मंडल अध्यक्ष, एक नगर अध्यक्ष, 65 पंचायत अध्यक्ष, 283 बूथ अध्यक्ष, 5663 वार्ड अध्यक्ष, 1 प्रधान, उप प्रधान, 14 जनपद, 1 चेयरमैन, 23 वार्ड पार्षद के अलावा 545 वार्ड पंच, 65 सरपंच ने पार्टी से जुड़े अपने पद से इस्तीफा सौंपे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *