सिरोही जिले में भी आज एवं कल पेट्रोल पंप संचालक रहेंगे सांकेतिक हड़ताल पर, 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

Share:-

सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान आज रात 8 से 10 बजे तक तथा कल सवेरे 6 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

आबूरोड, 29 सितंबर (ब्यूरो); प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वेट कम करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सिरोही जिले के भी पेट्रोल पंप संचालक आज एवं कल सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।
सिरोही पेट्रोलियम डीलर एसोसियशन अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने बताया कि इस मामले में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्रस्तावित आंदोलन के बारे में जानकारी दी। समीपवर्ती प्रदेश गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश एवं पंजाब की अपेक्षा प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल पर वेट ज्यादा होने से पेट्रोल डीजल की बिक्री में भारी कमी आ गई है। इससे कामकाज करना दिनोदिन मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में सरकार से कई बार बातचीत भी की गई लेकिन, उसका भी कोई निर्णय नहीं निकला।

पेट्रोल पंप संचालक ऐसे करेंगे विरोध
संगठन जिला अध्यक्ष के अनुसार सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने के कारण शनिवार रात को 8 बजे से 10 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। उसके अगले दिन 1 अक्टूबर 2023 को सवेरे 6 बजे से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जाएगी तथा 2 अक्टूबर 2023 से पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *