Pali Distt news :छह विधानसभाओं में पाँच मे भाजपा ने परचम लहराते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है,

Share:-

पाली 3 दिसंबर 16 वी विधानसभा चुनाव परिणाम मे ज़िले के छह विधानसभाओं में पाँच मे भाजपा ने परचम लहराते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है, वही एक सीट पर कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई है । पाली विधानसभा मे 25 साल बाद परिवर्तन की लहर देखने को मिली कांग्रेस के भीमराज भाटी ने भाजपा के ज्ञानचद पारख को हराया । चुनावी नतीजों मे भाजपा के केसाराम चौधरी सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीते है। वही पाली में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां जीत का अंतर जिले भर में सबसे कम रहा। चुनावी परिणाम मे भाजपा के मारवाड़ जंक्शन सीट से केसाराम चौधरी ने जैतारण से अविनाश गहलोत,सोजत से शोभा चौहान ,बाली विधानसभा से पुष्पेंद्र सिंह राणावत विजय हुए हैं । पाली विधानसभा सीट पर भाजपा ने पाँच बार विधायक रहे ज्ञानचंद पारख को फिर मौक़ा दिया लेकिन चुनावी परिणाम जीत में तब्दील नहीं हो सके।कांग्रेस के भीमराज भाटी 93245 हासिल किए भाजपा के ज्ञानचंद पारख भाजपा 85371 मत मिले कांग्रेस के भाटी ने 7874 वोटो से जीत दर्ज की । मारवाड़ जंक्शन विधानसभा मे कांग्रेस उम्मीदवार खुशवीर सिंह का मुक़ाबला एक बार फिर भाजपा के केसाराम चौधरी से था ।भाजपा केसाराम चौधरी को 97631 मत ,कांग्रेस की खुशवीर सिंह को 64651 मत प्राप्त हुए यहाँ से चौधरी को 32980 मतों से जीत हासिल हुई । जैतारण विधानसभा सीट से भाजपा के अविनाश गहलोत ने दूसरी बार जीत दर्ज कर 19995 वोटों से कांग्रेस के सुरेन्द्र गहलोत को हराया । यहाँ से अविनाश गहलोत भाजपा 65652 मत वही कांग्रेस के सुरेंद्र गोयल 51657 मत मिले । ज़िले के सोजत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने 91685 मत हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार से 31405 वोटों से हराया । कांग्रेस के निरंजन आर्य 60240 मत प्राप्त किए । आदिवासी क्षेत्र बाली विधानसभा से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह लगातार छटी बार जीत दर्ज की ।पुष्पेंद्र सिंह राणावत 105104 मत प्राप्त करते हुए कांग्रेस के बद्रीराम जाखड़ को 10405 मतों से पराजित किया ।इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 94699 मत मिले ।सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा के जोराराम कुमावत को 104044 वोट वही कांग्रेस के हरिशंकर मेवाड़ा 76662 मत मिले ।भाजपा के जोराराम कुमावत 27382 मतो से जीत दर्ज की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *