Reporter : Anirudh Jagariya
धौलपुर। सामाजिक कार्यकर्ता और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले सौरभ जैन एवं उनके साथियों अनिरुद्ध जी, गिरीश जी और सुरेश जी द्वारा हाल ही में कृषि उपज मंडी समिति में व्याप्त समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था।
टीम ने मंडी परिसर में पानी की कमी, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर मंडी समिति के सचिव कौशल शर्मा से सवाल किए थे। इस मामले के सामने आने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
जानकारी के अनुसार, धौलपुर कृषि उपज मंडी समिति में मोहित सिंह को नए अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को मंडी व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय व्यापारियों और किसानों को उम्मीद है कि नई नियुक्ति के बाद मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
News Media Today लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा।

