BIG News खंडेला विधानसभा सीट: सुभाष मील भाजपा में शामिल,बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा का इस्तीफा

Share:-

सीकर की खंडेला विधानसभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। पार्टी ने यहां कल तक कांग्रेस से टिकट की उम्मीद लगा रहे सुभाष मील को अपने पक्ष में कर लिया है। सीकर की खंडेला विधानसभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। पार्टी ने यहां कल तक कांग्रेस से टिकट की उम्मीद लगा रहे सुभाष मील को अपने पक्ष में कर लिया है। जो गुरुवार को भाजपा में शामिल भी हो गए हैं। चर्चा है कि भाजपा मील को खंडेला से चुनावी मैदान में भी उतार सकती है।

गौरतलब है कि मील पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस बार भी उन्होंने खंडेला से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी की थी। पर बुधवार को जारी सूची में कांग्रेस ने मील का टिकट काटकर वहां से निर्दलीय चुनाव जीते महादेव सिंह खंडेला को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जिसके बाद मील ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा भी कर दी थी। पर भाजपा ने एक ही रात में खेल करते हुए मील को अपने पक्ष में कर खंडेला के चुनावी समीकरणों को ही बदल दिया।

बाजिया की टिकट पर खतरा
सुभाष मील के भाजपा में शामिल होने के साथ ही उन्हें खंडेला से टिकट दिए जाने की भी चर्चा है। ऐसे में पूर्व राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के टिकट पर खतरा मंडराने लगा है।

लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा
शेखावाटी में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया को शामिल कर भाजपा ने लक्ष्मणगढ़ से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद चार दिन पहले चूरू जिले से डॉ़.चन्द्रशेखर बैद व नंदलाल पूनियां ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली। यह दोनों दिग्गज भी टिकट की दौड़ में शामिल है।

rajasthan election राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की ओर से जारी सूची में धौलपुर जिले की बसेड़ी विधानसभा (एससी) सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक एवं राज्य एससी आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काट दिया। कांग्रेस पार्टी ने देर शाम को जारी की चौथी सूची में कांग्रेस नेता संजय जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। संजय गत करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ.मनोज राजौरिया ने शिकस्त दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *