सरदार दून पब्लिक स्कूल पहुंची जन चेतना यात्रा

Share:-

पौधारोपण कर पालन-पोषण करने का संकल्प करवाया
जोधपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जोधपुर प्रांत की ओर से संचालित पर्यावरण जन चेतना यात्रा आज सरदार दून पब्लिक स्कूल कें प्रांगण में पहुंची।
पर्यावरण जन चेतना यात्रा के प्रचार-प्रसार प्रमुख किशोर सांखला ने बताया कि जिलेभर में चल रही यात्रा कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की कड़ी में सरदार दून स्कूल के बच्चों को पौधे का पालन-पोषण करने का संकल्प करवाया गया। बच्चों को यह संकल्प मगसिंह राजपुरोहित द्वारा करवाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक शिवकुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के भाव को जन-जन मेें वापस जगाना वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण, जल संरक्षण द्वारा हम पर्यावरण असंतुलन को कम कर सकते हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने बताया कि विद्यालय की तरफ से दो हजार पौधों का सहयोग देकर इस यात्रा रूपी पवित्र यज्ञ में आहूति देने का सकारात्मक प्रयास किया है। अंत में नंदलाल भाटी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रिंकू खींची द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *