कांग्रेस की गहलोत सरकार हर मोर्चो पर विफल-चन्द्र शेखर भाजपा ,अजमेर देहात की जिलास्तरीय बैठक आयोजित

Share:-


ब्यावर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर ने कहा कि राजस्थान मे कांग्रेस की गहलोत सरकार हर मोर्चो पर विफल रही है। राजस्थान में आये दिन बलात्कार, अपहरण, दलित अत्याचार और महिला उत्पीड़न की घटनाए लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस के विधायकों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है। बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता। कांग्रेस के कई विधायक व मंत्री भी गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की बात को सार्वजनिक रुप से कहते है। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अजमेरदेहात के सभी बुथों को सशक्त बूथ व पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण नियुक्ति क़र भाजपा को अजेय बनाना है। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले तीन स्तरीय कार्यक्रम की रुप रेखा भी बताई। सभी कार्यकर्त्ता विनम्र भाव से वंचित परिवारों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलावें।अजमेर देहात ने सम्पूर्ण प्रदेश में हर कार्य मे अग्रिन रहने पर भूरी-भूरी प्रशंसा की। चन्द्रशेखर भाजपा अजमेर देहात की बैठक जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा की अध्यक्षता में पीसांगन के पहाड़िया विश्रांति गृह में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने अपने स्वागत उद्धबोधन में कहा कि देश की मोदी सरकार के नो वर्ष के कार्य से आज दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है। देश का गौरव विश्व मे बढ़ रहा है तो प्रदेश की नकारा सरकार के कारण आमजन दुखी है। बैठक मे सांसद भागीरथ चौधरी ने राजनैतिक प्रस्ताव रखते हुए मोदी सरकार की बेहतरीन उपलब्धिया बताई व गहलोत सरकार की भ्रष्टाचारी गतिविधियों की आलोचना की। इसी तरह विधायक सुरेशसिंह रावत, रामस्वरूप लाम्बा, शंकरसिंह रावत, ओमप्रकाश भड़ाना, वन्दना नोगिया आदि ने विचार रखें। प्रदेश मन्त्री अशोक सैनी व जिला प्रभारी कन्हैयालाल चौधरी ने संगठनात्मक सत्र में अपने अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया ने कहा कि जिले ने आयोजन की मेजबानी की। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमो की योजना भी बनी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नो वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रम की रचना बनी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत ने किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत, प्रधान दिनेश नायक, अर्चना जैन, वीरेन्द्र कानावत, सुभाष वर्मा, के के जोशी, सरिता गैना, कानाराम गुर्जर, करणसिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *