नूंह बवाल का ब्रज मेवात क्षेत्र में नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव- गणेशानंद महाराज।

Share:-

मुस्लिम समुदाय के लोग ब्रज यात्रियों की सेवा करने में नहीं छोड़ रहे कसर।

कामां – हरियाणा के नूह मेवात क्षेत्र में हुए बवाल के बाद लोगों के तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं लेकिन कलावटा गांव स्थित श्री कृष्ण गौशाला के संचालक गणेशानंद महाराज के बयान ने आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल के बारे में मुस्लिम समुदाय के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा मुस्लिम समुदाय के लोगों में सेवाभाव है। ब्रज यात्रियों की सेवा के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग तत्पर हैं। ब्रज यात्रियों को पानी पिलाने के साथ-साथ उनके रहन-सहन की व्यवस्था भी मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे हैं। ब्रज क्षेत्र में हिंदू और मुसलमान आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। हिंदू मुसलमान को परेशान नहीं करता मुस्लिम हिंदुओं को परेशान नहीं करते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग जो हज यात्रा करके आए हैं उन्होंने कहा है कि ब्रज यात्रियों की सेवा करेंगे और उन्हें पानी पिलाएंगे। गौशाला के लिए हिंदू कम दान करते हैं मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा दान और सहयोग करते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गायों के लिए 20 बीघा के करीब कड़वी उपलब्ध कराई है। समय-समय पर पशु चारा सामान उपलब्ध कराते हुए सहयोग करते हैं। क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों के सेवा भाव है इसमें कोई संदेह नहीं है। गौशाला के लिए जो हरा चारा आता है वह 90% मुस्लिम समुदाय के लोगों के यहां से आता है। नूंह में हुए बवाल का कामां क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्रज में हिंदू-मस्लिम सभी मिलकर चलते हैं। ब्रज क्षेत्र के मुसलमानों को अगर कोई विरोध होता तो ब्रज यात्रियों को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रुकने भी नहीं देते जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग ब्रज यात्रियों को अपने घरों में रोककर सेवा कर रहे हैं और उनके जलपान की व्यवस्था के साथ-साथ मेहंदी लगा रहे हैं। ब्रज क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग सेवा करने के लिए तैयार हैं। चंद लोग हो सकते हैं जो आपसी भाईचारे को खराब करने की बात करते हैं लेकिन ब्रज क्षेत्र के मौजूदा लोग किसी भी तरीके से क्षेत्र का सौहार्द बिगड़ने नहीं देंगे। आपसी भाईचारे और सौहार्द की अगर सच्ची मिसाल देखनी है तो वह कामां ब्रज क्षेत्र में देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *