भाजपा ने लगाई कांग्रेस के गढ़ में सेंध, कांग्रेस के तीन दिग्गज मंत्री हारे सात सीटों में से 5 पर भाजपा व एक-एक पर कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी जीते

Share:-

भरतपुर 3 दिसंबर : कांग्रेस के गढ़ में इस बार भाजपा सेंध लगाने में आखिर कामयाब हो गई। रविवार को भरतपुर व डीग जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना में पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है तो एक पर निर्दलीय और एक पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत प्राप्त की है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हर सीट पर पहले से 15वें राउंड तक कांटे की टक्कर नजर आती रही, लेकिन बीच में अचानक परिणाम बदलना शुरू हो गए। परिणामों की बात करें तो भरतपुर में कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग, बयाना से भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी डॉ. रितु बनावत, नदबई से भाजपा के जगत सिंह, वैर से भाजपा के बहादुर सिंह कोली, डीग-कुम्हेर से भाजपा के डॉ. शैलेष सिंह, नगर से भाजपा के जवाहर सिंह बेढ़म, कामां से नौक्षम चौधरी विजयी हुए हैं।
मतगणना के अंतिम परिणामों में भरतपुर विधानसभा सीट से आरएलडी के सुभाष गर्ग ने भाजपा के विजय को बंसल को 5387 मतों से पराजित किया। डॉ. सुभाष गर्ग को 81878 मत प्राप्त हुए तो वहीं भाजपा के विजय बंसल को 76491 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के गिरीश चौधरी को 25231 मत मिले। वहीं डीग-कुम्हेर विधासभा सीट से भाजपा के डॉ. शैलेष सिंह ने कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह को 7895 मतों से पराजित किया। डॉ. शैलेष सिंह को 89063 मत मिले तो वहीं कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह को 81168 मत प्राप्त हुए वहीं बसपा के हरिओम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार नदबई विधानसभा सीट से भाजपा के जगत सिंह ने कांग्रेस के जोगेन्द्र अवाना को 15767 मतों से पराजित किया। भाजपा के जगत सिंह को 103795 मत मिले तो वहीं कांग्रेस के जोगेन्द्र अवाना को 88028 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा के खेमकरण तौली रहे जिन्हें 10301 मत प्राप्त हो सके।
वैर विधानसभा सीट से भाजपा के बहादुर सिंह कोली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भजनलाल जाटव को 6972 मतों से पराजित किया। बहादुर सिंह कोली ने 94056 मत प्राप्त किए तो वहीं भजनलाल जाटव ने 87084 मत प्राप्त किए। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. गतु बनावत ने कांग्रेस के अमरसिंह जाटव को 40642 मतों से पराजित किया। डॉ. गतु बनावत को 105749 मत प्राप्त हुए तो वहीं कांग्रेस के अमरसिंह जाटव को 65107 मत प्राप्त हो सके। वहीं तीसरे स्थान पर भाजपा के बगाू सिंह बंशीवाल रहे जिन्हें 14398 मत प्राप्त हो सके।
कामां विधानसभा सीट से भाजपा नौक्षम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी मुख्त्यार अहमद को 13906 मतों से पराजित किया। भाजपा की नौक्षम ने 78646 मत प्राप्त किए तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मुख्त्यार अहमद ने 64740 मत प्राप्त किए। वहीं कांग्रेस की जाहिदा खान तीसरे स्थान पर रहीं जिन्हें 58130 मत ही मिल सके।
नगर विधानसभा सीट से भाजपा के जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस के वाजिब अली को 1531 मतों से पराजित किया। भाजपा के जवाहर सिंह बेढम को 75579 मत मिले तो वहीं कांग्रेस के वाजिब अली को 74048 मत मिल सके। वहीं तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के नैमसिंह फौजदा रहे जिन्हें 46314 मत मिल सके।
यहां दिग्गजों को करना पड़ा हार का सामना: भरतपुर सीट से जहां तीन बार विधायक रहे भाजपा के विजय बंसल को हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं डीग-कुम्हेर से पूर्व राजपरिवार के सदस्य व कांग्रेस के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह, कामां से रा’यमंत्री रही कांग्रेस की जाहिदा खान, वैर से कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस के भजनलाल जाटव को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा नदबई से कांग्रेस के प्रत्याशी देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रहे जोगिन्दर सिंह अवाना, नगर से कांग्रेस के प्रत्याशी व युवा मामलात बोर्ड के अध्यक्ष रहे वाजिब अली को हार का सामना करना पड़ा है।
फोटो कैप्शन 3भरतपुर1: सातों विधानसभा सीटों से विजयी प्रत्याशी। (भरतपुर से डॉ. सुभाष गर्ग, डीग-कुम्हेर से डॉ. शैलेष सिंह, नगर से जवाहर सिंह बेढम, कामां से नौक्षम, नदबई से जगत सिंह, बयाना से गतु बनावत व वैर से बहादुर सिंह कोली)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *