चिकित्सक अहम छोड़कर हड़ताल तोड़े, सब की राय लेकर ही राइट टू हेल्थ बिल बनाया गया है: CM RAJASTHAN

Share:-

कोटा.1 अप्रैल : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा दौरे पर राइट टू हेल्थ बिल के बारे मेंं कहा कि चिकित्सक अहम छोड़े और हड़ताल तोड़ें। अभी तो कानून पास हुआ। नोटिफिकेशन जारी होगा। नियम-कायदे बाकी है। चिकित्सकों को कोई गलतफहमी है तो बैठकर बात करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष और सभी डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद ही यह बिल विधानसभा में लाया गया है।

गहलोत ने आर एस एस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि आर एस एस लोबी से संबंधित कुछ डॉक्टरों ने राजस्थान के डॉक्टरों को बरगलाया और उन्हें हड़ताल में शामिल होने के लिए मजबूर किया है।

उन्होंने कहा कि देश में राजस्थान पहला राज्य बन गया है जहां राइट टू हेल्थ बिल लाया गया है। इस सम्बंध में सर्वे कहता है कि एक परिवार की 55 प्रतिशत आमदनी स्वास्थ्य पर खर्च हो जाती है। इस बिल से यह राशि बचेगी। बिल को लेकर आमजन तक संदेश नहीं पहुंचने के एक सवाल पर उन्होंंने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार जनता के लिए ही है। इसकी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बिल की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *