राहुल ने ट्विटर पर खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा:कांग्रेस का देशभर में गांधी प्रतिमाओं के सामने प्रदर्शन

Share:-

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल होने पहुंच गए हैं।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का यहां आना जारी है। कार्यक्रम शाम 5 बजे खत्म होगा।

कांग्रेस के सत्याग्रह से जुड़े अपडेट्स…

1-दिल्ली में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने राजघाट पहुंच गए हैं।
2-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जयराम रमेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे हैं।
3-दिल्ली पुलिस के मुताबिक कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है, वहां धारा 144 लागू है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये (BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
सलमान खुर्शीद ने कहा- उन्हें (राहुल गांधी को) एक कानून के तहत जिम्मेदार ठहराया गया है। हमारा मानना है कि इसे उलटने के लिए अपील ही सही रास्ता है। एक वकील के तौर पर मैं साफ तौर पर दिखा सकता हूं कि फैसले में कई खामियां हैं।

सांसदी गई, लोकसभा की वेबसाइट से नाम भी हटाया
राहुल की संसद सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी थी, साथ ही लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था।

हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है… राहुल ने इसी लाइन के साथ अपनी बात की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है? उन्होंने केंब्रिज यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र पर कही अपनी बात और सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है… वाले बयान पर सफाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *