मुंबई के बाद एपल का दूसरा स्टोर दिल्ली में खुला:CEO टिम कुक एपल के नन्हें फैन से मिले, लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं

Share:-


भारत में एपल का दूसरा ऑफिशियल स्टोर साउथ दिल्ली के साकेत में ओपन हो गया है। CEO टिम कुक ने कंपनी के दूसरे स्टोर को गुरुवार (20 अप्रैल) सुबह 10 बजे खोला। एपल के 25 देशों में 500 से ज्यादा ऑफिशियल स्टोर है। सबसे ज्यादा 272 स्टोर अमेरिका में है।

टिम कुक ने स्टोर ओपन करने के बाद लोगों से मिले और तस्वीरें भी खिंचवाई। इससे पहले उन्होंने एपल का पहला फ्लेगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर बनाया गया है।
मुंबई स्टोर से छोटा है दिल्ली का स्टोर
दिल्ली का फर्स्ट फ्लोर स्टोर मुंबई के फ्लैगशिप स्टोर से बहुत छोटा है, लेकिन इसमें सभी एपल प्रोडक्ट को शोकेस किया जाएगा। सभी एपल फैसिलिटीज की तरह, भारत में एपल साकेत के ऑपरेशन 100% रिन्यूएबल एनर्जी पर होंगे और ये कार्बन न्यूट्रल हैं।

एपल के ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरिएंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खूबियां हैं। ऐसे में यहां हम एपल स्टोर की 5 बड़ी बातें और 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं।

सबसे पहले एपल साकेत स्टोर के बारे में जानें…
एपल के दिल्ली आउटलेट को एपल साकेत नाम दिया गया है। ये साउथ दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है। इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के कई गेट्स से इंस्पायर है। हर महीने का किराया 40 लाख रुपए है।
एपल स्टोर की 5 बड़ी बातें

सुपर लार्ज स्टोर: ऑफिशियल स्टोर काफी बड़े होते हैं। इसमें भीड़ होने पर भी किसी भी प्रोडक्ट को देखने के लिए थोड़ा भी इंतजार नहीं करना पड़ता।
यूनीक डिजाइन: एपल स्टोर का यूनीक डिजाइन होता है। मुंबई स्टोर का डिजाइन शहर की काली-पीली टैक्सियों से इंस्पायर है। न्यूयॉर्क स्टोर क्यूब शेप का है।
तुरंत बिलिंग: प्रोडक्ट खरीदने के बाद बिलिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं। एपल स्टोर के एम्प्लॉइज बिलिंग के लिए मोबाइल पेमेंट टर्मिनल साथ रखते हैं।
डिवाइस कॉन्फिगर: मैकबुक या आईमैक जैसे प्रोडक्ट को आप अपने हिसाब से कॉन्फिगर करा सकते हैं। रिसेलर्स के पास इस तरह की सर्विस नहीं मिलती थी।
बेहतर ट्रेड-इन वैल्यू: ये स्टोर बेहतर एक्सचेंज वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर यहां ट्रेड इन वैल्यू अमेजन-फ्लिकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से ज्यादा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *