आरपीए में महिला कांस्टेबल पर हमला अपराधियों के बुलंद हौंसलों का नतीजा : गुर्जर

Share:-


जयपुर, 19 अक्टूबर (विशेष संवाददाता) : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई। राज्य की लचर कानून-व्यवस्था के कारण अब तो हालात यह है कि राजस्थान पुलिस अकादमी में बदमाश महिला पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। जयपुर के सबसे सुरक्षित जगहों में शुमार आरपीए जैसी जगह में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो फिर प्रदेश के दूर दराज में रहने वाली महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। महिला पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला प्रियंका गांधी का महिला सुरक्षा को लेकर दिए गए नारे लडक़ी हूं लड़ सकती हूं की पोल खोल रहा है।
गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने के बाद दुष्कर्म और महिला हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के पिछले 3 सालों में महिला हिंसा के मामले में राजस्थान देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *