चित्तौड़ गढ़ जिले की 4 विधान सभा सीट से भाजपा तथा 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते

Share:-

निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ जिले में चुनाव 2023 के अंतर्गत जिले की पांचों विधानसभाओं की मतगणना रविवार को मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांति पूर्वक संपन्न हुई। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार विधानसभा कपासन से अर्जुन लाल जीनगर, बेगूं से डॉ. सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़ से चन्द्रभान सिंह चौहान, निंबाहेड़ा से श्रीचन्द्र कृपलानी तथा बड़ी सादड़ी से गौतक कुमार ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में जिले की पांचों विधानसभाओ में कुल 47 प्रत्याशी मैदान में थे।
रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार विधानसभा कपासन से अर्जुन लाल जीनगर ने 84778 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर लाल बैरवा को 21344 वोटो से हराया। कपासन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन लाल जीनगर को 84778, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शंकर लाल बैरवा को 63434, राइट टू रिकॉल पार्टी से जितेंद्र कुमार 1267, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से आनंदी राम 29425, बहुजन मुक्ति पार्टी से मांगी लाल सोलंकी 528, बहुजन समाज पार्टी से बालूराम को 1110 एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आनंद कुमार बैरवा 1358, बंशी मेघवाल को 1486 एवं दिनेश चन्द को 15527 वोट मिले। नोटा पर 2845 वोट डाले गए।

विधानसभा बेंगू से डॉ. सुरेश धाकड़ ने 136714 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुर्जर राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी को 50661 वोटो से हराया। बेगूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी से सुरेश धाकड़ को 136714, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गुर्जर राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी को 86053, राइट टू रिकॉल पार्टी से इश्वर चौधरी को 1133, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नरेश कुमार गुर्जर को 4299, बहुजन समाज पार्टी से औंकार 2297, आम आदमी पार्टी से रमेश राघव 998 एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जय प्रकाश आमेटा 596, सुरेश कुमार धाकड़ को 1498 वोट मिले। नोटा पर 2103 वोट डाले गए।

विधानसभा चित्तौड़गढ़ से चन्द्रभान सिंह चौहान ने 98446 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत को 6823 वोटां से हराया। चित्तौड़गढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी से नरपत सिंह राजवी को 19913, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुरेन्द्र सिह जाड़ावत 91623, पहचान पिपुल्स पार्टी से मोहम्मद वहिद खान 1426, बहुजन समाज पार्टी से रामेश्वर लाल बैरवा 987, अभिनव लोकतंत्र पार्टी से जोगेन्द्र सिंह हुड्डा 1537 एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चन्द्रभान सिहं चौहान को 98446, दिलखुश को 1068 एवं नारायण लाल को 552 वोट मिले। नोटा पर 1527 वोट डाले गए।

विधानसभा बड़ीसादड़ी से गौतम दक ने 103940 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 11832 को वोटो से हराया। बड़ीसादड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी से गौतम कुमार को 103940, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बद्री लाल जाट को 92108, निर्दलीय से बंशी लाल कुमावत को 225, श्यामलाल को 1397, भुपाल को 305, घनश्याम लाल जणवा 311, श्याम लाल मेघवाल 1802, भैरूलाल 476, गुलाब चंद को 260 वोट मिले। इसी प्रकार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से शंकर लाल को 1014, बहुजन समाज पार्टी से भगवती लाल रेगर को 1393, भारत आदिवासी पार्टी से फौजी लाल को 11833 वोट मिले। नोटा पर 3580 वोट डाले गए।

विधानसभा निंबाहेड़ा से श्रीचन्द्र कृपलानी ने 116640 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजना उदयलाल को 3845 वोटो से हराया। निम्बाहेड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी से श्रीचन्द कृपलानी को 116640, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उदयलाल आंजना को 112795, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से शंभूलाल को 445, अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अम्बेडकर) से प्रकाश को 1060, आम आदमी पार्टी से शाकिब मिया 633, बहुजन समाज पार्टी से राधेश्याम 1544, राइट टू रिकॉल पार्टी से गोपाल को 1076, बहुजन मुक्ति पार्टी से लाभ चन्द 213, निर्दलीय के रूप में गुलाब चन्द को 221 एवं रमेश को 438 वोट मिले। नोटा पर 2485 वोट डाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *