महिला अत्याचार और दलित अत्याचारों की पराकाष्ठा :चंद्रकांता मेघवाल

Share:-

कोटा 16 अक्टूबर :राजस्थान में ऐसा कोई दिन नहीं जब अपहरण, बलात्कार और महिला अत्याचार आदि की खबरें ना आती हो। उस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान दौरे पर हैं और राजस्थान की जनता कांग्रेस की गहलोत सरकार के कुशासन के नीचे दबी कुचली पड़ी हुई चुनाव का इंतजार कर रही है, इस शासन के कुशासन के कारण पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है। विशेष कर राजस्थान में महिला अत्याचार और दलित अत्याचारों की पराकाष्ठा हो चुकी है। यह कहना था केशोरायपाटन की भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल का।

मैं इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग करती हूं कि वे, कांग्रेस के कुशासन में हो रहे महिला अत्याचार और दलित अत्याचारों के संदर्भ में भी अपना मुंह खोलेंगे, अपना वक्तव्य दें। कांग्रेस के मुखिया होने के नाते उन्हें यह जवाब देना चाहिए कि इस तरह के कुशासन के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सरकार को अभी तक दंडित क्यों नहीं किया गया, सुधार के लिए कोई भी प्रयत्न क्यों नहीं किए गये। कांग्रेस नेतृत्व की खामोशी में होते रहे अत्याचारों को, कांग्रेस की सहमति ही माना जाएगा और उसे राजस्थान की जनता इस विधानसभा चुनाव में दंडित कर सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *