नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर में 181 दिव्यांग हुए लाभान्‍वित।

Share:-


जैसलमेर 20 मार्च भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं स्व.भजनलाल बिस्सा स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा स्थानीय गीता आश्रम में लगने वाले निशुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर में 181 दिव्यांगों को लाभ मिला।
मीडिया प्रभारी अमृत भूतड़ा ने बताया कि इस शिविर में आज दूसरे दिन मुख्य अतिथि आईदान सिंह भाटी भाजपा अखिल भारतीय सदस्य, उम्मेदसिंह तंवर जिला अध्यक्ष कांग्रेस, विमला वैष्णव पूर्व सभापति, समाजसेवी महेन्द्र व्यास, समाजसेवी दिनेश श्रीपत, मुरली खत्री, देरावर सिंह बड़ोड़ा गाँव, पार्षद देवीसिंह, नरेंद्र व्यास, सुरेश व्यास के कर कमलों से 17 दिव्यांगों को ट्राय साईकिल, 18 व्हील चेयर, 49 श्रवण यंत्र दिये गये। इसके अलावा 29 दिव्यांगों के लिए फुट निर्माण व 43 दिव्यांगों को केलीपर लगाया गया। 20 दिव्यांगों को वाकर, हैंड स्टिक भी दी गयी।

स्व.भजनलाल बिस्सा स्मृति सेवा संस्थान के सचिव मिठालाल व्यास ने बताया कि संस्थान द्वारा तीन दिवशीय शिविर गीता आश्रम संस्थान के सहयोग से जिले के दिव्यांगों को अधिकतम लाभ मिला। दिव्यांगों को उपकरण वितरण की सुविधा से उनका जीवन यापन सुगुम हो सका। संस्था द्वारा एक अच्छा प्रयास किया है जिसके लिये स्थानीय जन सेवा समिति, स्काउट, एन.सी.सी के अलावा आराध्या। व्यास, आलिशा व्यास, प्रस्सती बिस्सा, स्वास्तिक बिस्सा, सतुति बिस्सा आदि ने सहयोग दिया।

समिति के ब्रजवल्लभ बिस्सा व शिविर संयोजक राजेंद्र व्यास भोपत ने शिविर में सेवा देने वाले वरिष्ठ सत्यनारायण छंगानी, जे.पी.आचार्य, लीलाधर केला, मनोज परमोद् पुरोहित, ताराचंद सेवक, कैलाश सेवक, विजय बिस्सा, कैलाश बिस्सा, छ बिस्सा, मोहन खत्री टीम व अन्य सभी सेवार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *