उदयपुर में मिली बुलबुल की नई प्रजाति व्हाइट-ब्रोड

Share:-


उदयपुर, 29 अक्टूबर(ब्यूरो): उदयसागर झील किनारे बुलबुल की नई पक्षी प्रजाति की खोज की गई है जो राजस्थान में पहली बार देखी गई है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय और वन्यप्राणि शोध प्रयोगशाला के शोधार्थी राकेश यादव, उत्कर्ष प्रजापति, अल्का कुमारी और कनिष्का मेहता ने सर्वप्रथम इस पक्षी को 9 जनवरी 2023 मे उदयसागर झील के किनारे देखा था। किन्तु तब इसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद 17 मार्च 2023 को यह पक्षी दोबारा उसी स्थान पर देखा गया। जिनके फोटो और उनकी आवाज रिकार्ड की गई। पक्षी पहचान पुस्तकों की सहायता और पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केएस गोपी सुंदर व अन्य पक्षी विशेषज्ञों से परामर्श और पक्षियों की रिकॉर्ड की गई आवाज का परीक्षण से इनके पक्षियों के व्हाइट-ब्रोड बुलबुल होने का पता लगा। आम तौर पर राजस्थान में बुलबुल की तीन प्रजातियां रेड-वेन्टेड, व्हाइट-ईयर्ड और रेड-विस्कर्ड बुलबुल पाई जाती है। यह पहली बार है कि राज्य में व्हाइट-ब्रोड बुलबुल प्रजाति पाई गई। जो आमतौर पर भारत और श्रीलंका के निचले हिस्से में पाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *