आपत्तिजनक सामग्री के परिवहन पर उड़नदस्तों की नजर, विधानसभा चुनाव के लिए यातायात प्रकोष्ठ का गठन

Share:-


हनुमानगढ़, 11 अक्तूबर : विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग के 2 उड़नदस्ते मुस्तैद हैं। परिवहन विभाग के दोनों उड़नदस्तों की शहर में प्रवेश से पहले बने टोल नाकों पर ड्यूटी लगाई गई है।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए यातायात प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें सैक्टर ऑफिसर, एफ.एस.टी., एस.एस.टी. आदि के लिए विभिन्न वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। अभी तक मांग के अनुसार 218 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।

इसके अलावा मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्य कर विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही कर चुनाव संबंधित आपत्तिजनक सामग्री या माल के परिवहन पर स्वयं कार्रवाई करने के साथ संबंधित एजैंसियों को सूचित करने के लिए भी उड़नदस्ते को पाबंद कर दिया गया है।

डी.टी.ओ. ने बताया कि परिवहन विभाग के 2 उड़नदस्ते हैं। दोनों उड़नदस्तों को अलग-अलग मार्गों पर लगाया गया है। आपत्तिजनक वस्तु के परिवहन का पता चलने पर संबंधित एजैंसी को सूचित करने के लिए उड़नदस्तों को पाबंद किया गया है। एक उड़नदस्ते को कोहला टोल नाका जबकि दूसरे उड़नदस्ते को डबलीराठा टोल नाका पर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *