पुलिस अधीक्षक ने किये पुलिस निरीक्षक एवं उप-निरीक्षकों के तबादले

Share:-

टोंक,पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने पुलिस निरीक्षक एवं उप-निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया है। इस अवसर पर हरिराम वर्मा को थानाधिकारी बरोनी से थानाधिकारी लाम्बाहरिसिंह, जगदीश प्रसाद थानाधिकारी देवली से थानाधिकारी निवाई सदर, राजकुमार थानाधिकारी बरोनी को थानाधिकारी झिराना, रामजीलाल को पुलिस लाईन से अपराध सहायक, देवेन्द्र सिंह को थानाधिकारी मेहन्दवास हाल बनेठा से थानाधिकारी नगरफोर्ट, कप्तान सिंह को थानाधिकारी डिग्गी से थानाधिकारी पचेवर, भागीरथ सिंह को थानाधिकारी लाम्बाहरिसिंह हाल थाना मालपुरा से थानाधिकारी मालपुरा, हेमराज मीणा को थाना सदर टोंक से थानाधिकारी अलीगढ़, नरेन्द्र सिंह को थानाधिकारी सोप हाल थाना नगरफोर्ट से थानाधिकारी बनेठा, श्रीमती नरेन्द्र कंवर को थानाधिकारी निवाई सदर से थानाधिकारी महिला थाना टोंक, अरविन्द कुमार को महिला थाना टोंक हाल पुलिस लाईन से थाना कोतवाली टोंक, ओमप्रकाश को थानाधिकारी पुरानी टोंक से थानाधिकारी बरोनी एवं नियाज मोहम्मद को द्वितीय अधिकार मेहन्दवास से थानाधिकारी मेहन्दवास लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *