अब थाईलैंड जाना हुआ आसान, नही होगी वीजा लेने की जरूरत, बिना किसी शर्त के 1 महीने तक करें सैर

Share:-

थाईलैंड ने भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए वीजा सर्विस में ढील दी है। थाईलैंड सरकार के मुताबिक, भारत और ताइवान के सैलानी 1 महीने तक बिना वीजा के रह सकते हैं। थाईलैंड ने पीक
थाईलैंड ने पीक सीजन करीब आते ही अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। थाइलैंड ने भारत और ताइवान से आने वाले सैलानियों के लिए वीजा सेवा में ढील दी है। एक सरकारी अधिकारी के बयान के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और पर्यटन को बढ़ावा देने है। मंगलवार को थाईलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने कहा कि भारत और ताइवान देश के सैलानियों को बिना वीजा के एक महीने की अवधि तक रहने की अनुमति है।

श्रीलंका ने भी वीजा अनिवार्यता को किया खत्म

बता दें कि बीते सप्ताह श्रीलंका ने अपने देश में पर्यटन को जीवंत करने के लिए वीजा सेवाओं में छूट का ऐलान किया है। श्रीलंका ने भारत, चीन और रूस समेत छ देशों के पर्यटकों के लिए पायलट स्कीम के तहत बिना वीजा के देश में प्रवेश की इजाजत दी है। विदेशी सैलानियों के लिए ये ढील अगले छ महीने यानी 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *