कर्नाटक से जयपुर पहुंची प्रियंका, रणथंभौर के लिए रवाना

Share:-


जयपुर, 4 मई (विसं) : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे विशेष विमान से हुबली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से निकलकर वह सीधे सडक़ मार्ग से टोंक होते हुए रणथंभौर के लिए रवाना हो गईं।
एयरपोर्ट पर बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रियंका कार से रणथंभौर के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ धीरज गुर्जर भी थे। प्रियंका के राजस्थान आने के प्रोग्राम के बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि कर्नाटक चुनाव की कमान संभालने के साथ ही उन्होंने कई जनसभाएं एवं रैलियां निकालीं। संभवत: थकान दूर करने के लिए वह रणथंभौर पहुंची हैं। प्रियंका को रणथंभौर काफी पसंद है। इसके पहले भी वह कई बार यहां आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *