आफरी ने लूणावास गांव में मनाया विश्व जैव विविधता दिवस,पौधो के संरक्षण एवं संवद्र्धन की ली प्रतिज्ञा

Share:-

जोधपुर। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) के निदेशक एमआर बालोच ने कहा कि जैव विविधता क्षेत्र की पारिस्थितिकी एवं वहां पाए जाने वाले पादपों एवं जन्तुओं की जानकारी देने के साथ क्षेत्र की हरियाली में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वे लूणावास गांव में विश्व जैव विविधता दिवस समारोह का संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने स्थानीय वृक्षों की महत्ता बताते हुए वनों से प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों की जानकारी देते हुए लूणावास में आफरी द्वारा चलाई जा रही परियोजना में स्थानीय लोगों के सहयोग की प्रशंसा की। बालोच ने विश्नोई धर्म एवं उनके प्रकृति प्रेम को भी सराहा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में खेजड़ी, बरगद, पीपल, जामून, चंदन, चुरैल, रूद्रास, बांस आदि के 151 पौधे लगाकर पौधो के संरक्षण एवं संवद्र्धन की प्रतिज्ञा ली गई। आफरी के विस्तार प्रभाग की प्रभागाध्यक्ष भावना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में बताया। आफरी के समूह समन्वयक (शोध) डॉ. तरुण कांत ने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने एवं इनका दोहन संयमित तरीके से करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में धन्ना भगत ट्रस्ट, लूणावास भाखर के अध्यक्ष बालूराम चौधरी, कृष्ण गौशाला, लूणावास के अध्यक्ष रघुनाथ राम चौधरी, सरपंच लादूसिंह जोधा, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुनाथ राम भादू, आफरी के मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं लूणावास स्थित अखिल भारतीय परियोजना के संयोजक करनाराम चौधरी सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु लूणावास गाँव में किए जा रहे कार्यक्रमों, पौघरोपण एवं स्थानीय वृक्षों के संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृष्ण गौशाला संस्थान, वीर तेजाजी युवा संस्थान, धन्ना भगत ट्रस्ट, लूणावास, देवीसिंह राजपुरोहित, गोविन्दराम चौधरी, मदनलाल देवासी, ढल्लाराम, गजेसिंह, गोपाराम, किसनाराम, रघुनाथ राम, गणेशाराम, भभूतराम, बालूराम, डूंगरसिंह गहलोत एवं आसूसिंह राजपुरोहित आदि को पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया जबकि सहयोग कुसुमलता परिहार, कैलाश शर्मा, ओमप्रकाश आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *