आबूरोड में बनकर राम मंदिर अयोध्या के लिए निकला पहला स्तंभ

Share:-

अयोध्या से रामेश्वरम के मार्ग पर लगेंगे 290 स्तंभ , भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

आबूरोड, 30 सितंबर (ब्यूरो): आबूरोड में बनकर राम मंदिर अयोध्या के लिए निकला पहला स्तंभ शनिवार को
अयोध्या से रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ। इसके पुराना चेक पोस्ट क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि 15 गुणा 3 के यह स्तंभ आबूरोड में मावल ग्रोथ सेंटर स्थित त्रिवेणी कॉर्प्स में बनाए जा रहे है। अयोध्या में रामेश्वरम मार्ग पर चिन्हित स्थनों पर विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर 290 स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। राम अवतार शर्मा ने 40 वर्षो तक शोध करके 290 स्थानों को चिन्हित किया है, जिसकी देखरेख एवम पूर्ण खर्चा अशोक सिंघल फाउंडेशन की तरफ से हो रहा है। इन स्तंभों पर रामायण के श्लोक, प्रभु श्री राम से जुड़े प्रसंग एवम कहानियां ओर उनके अर्थ भी दर्ज किए जाएंगे। शनिवार को पहला स्तंभ लेकर ट्रक अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपाइयों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, वरिष्ठ भाजपाई मनीष परसाई, नगर मंडल महामंत्री गणेश आचार्य, दिनेश सेन, मण्ड़ल उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, युवामोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र शाक्य, जिगर आचार्य, तपेश सेन, सूर्यप्रतापसिंह, अमृत माली, अंकितशाह, राजेन्द्र बाकिलवाल, मदन कोली, महेंद्रसिंह, अजयपालसिंह एवं स्वंयम उपाध्याय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *