लग्न सगाई में एक रुपए लेकर दिया दहेज मुक्ती का संदेश

Share:-

– दूल्हे ने दहेज के पांच लाख रुपए लौटाएं

सिकंदरा निहालपुरा गांव में लग्न सगाई कार्यक्रम में लड़का पक्ष ने एक रुपया दहेज में लेकर समाज में दहेज मुक्ती को लेकर जागरूकता का संदेश दिया है। दूल्हे ने लड़की के पिता द्वारा दिये गये पांच लाख रुपए लौटाएं है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को निहालपुरा गांव के शैतान सिंह के पुत्र दीपक सिंह राजावत की सगाई गंगापुर सिटी के छकड़ा गांव निवासी सुनील सिंह जादौन की पुत्री दीपिका कंवर के साथ हुई है। गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग लग्न सगाई की रस्म करने निहालपुरा गांव पहुंचे थे। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हे की गोद भराई रस्म में पांच लाख रुपए नगद दिया। दुल्हे ने 5 लाख रुपए लौटा कर सगाई व शादी में दहेज नहीं लेने की बात कही। जिसकी कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने सराहना की। उल्लेखनीय की दूल्हा दीपक निजी होटल ग्रुप में अकाउंट्स मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। तथा लड़की गृहणी है। दूल्हा दीपक ने बताया कि हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *