10 साल के बालक की हत्या के बाद शव बोरे में भरकर कुएं में फैंका, चार दिन से लापता था

Share:-


उदयपुर, 25 सितम्बर(ब्यूरो): जिले के खेरोदा क्षेत्र में चार दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद हुआ। किसी ने हत्या के बाद उसका शव एक बोरे में भरा तथा पत्थर बांधकर कुएं में डाल दिया था। पुलिस अब हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दस वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। उसके लापता होने पर पिछले चार दिन से उसका बड़ा भाई तलाश में जुटा था कि एक कुएं से शव के सड़ांध की गंध आई। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया था। खेरोदा थाना पुलिस ने कुएं से एक बोरे में बंधी लाश को बाहर निकाला, जिससे बड़ा पत्थर भी बंधा था। पुलिस का मानना है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव बोरे में डालकर कुएं में फैंका गया। शव सड़—गल चुका था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी हत्या को तीन—चार दिन से ज्यादा हो गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इससे पहले एफएसएल टीम ने साक्ष्य लिए। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि ग्रामीणों से कुएं में किसी बोरे के तैरने की की जानकारी मिली थी। शव जिस कुएं में मिला, उससे अशोक के घर की दूरी लगभग आधा किलोमीटर बताई गई।

भतीजे ने कर दी थी अशोक की मां की हत्या
खेरोदा थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि मृतक अशोक की मां की हत्या हुई थी। उसी का भतीजा अत्यारा निकला जो फिलहाल जेल में है। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि मां का हत्यारा ही अशोक की हत्या कर सकता है, किन्तु उसके जेल में होने से जाहिर है कि उसकी हत्या किसी अन्य ने की है। अशोक के पिता की मौत भी पिछले साल फरवरी महीने में हो गई थी और वह अपने 14 वर्षीय बड़े भाई के साथ ही रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *