राजस्थान में महिला अत्याचार एवं अपराधों का ग्राफ बढा है।

Share:-

मुंडावर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का राम निकल चुका है। जिससे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचारों सहित अपराधो को ग्राफ बड़ा है। भाजपा के पुनिया शुक्रवार को मुंडावर क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का मुंडावर विधानसभा में चार स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम किया गया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के मुख्य वक्ता गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने राजस्थान में पेपर लीक बढ़ते अपराध की खबरों ने राजस्थान को शर्मसार कर रखा है। कार्यक्रम में सांसद महंत बालक नाथ योगी पूर्व सांसद सीआर चौधरी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधन कर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए चुनावो में उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा में किसान मोर्चा की ओर से 500 ट्रैक्टरों की रैली, बाइक रैली आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर विधायक मनजीत चौधरी, इंदर यादव महासिंह चौधरी, एडवोकेट सुरेश यादव, डॉ. दयाराम यादव, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पवन यादव, जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, चेतन तनवानी, विजय सांवरिया सहित बड़ी संख्या में सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *