केकड़ी में 67 पॉइंट 92 परसेंट हुआ मतदान

Share:-

सावर उपखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई| सुबह 9:00 बजे बाद मतदान में लोगों में उत्साह नजर आया | सावर कस्बे मे कुल 8693 मतदाता है | जिसमे से 5905 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया | मतदाताओं ने सांय 6:00 बजे तक 67.92% मतदान हुआ | मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा जोश नजर आया | प्रशासन की शक्ति के आगे मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि मे दोनों पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार- प्रसार नहीं कर सके| जिससे शांतिपूर्वक मतदान हुआ| कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा ने दिन में सावर के मतदान बूथों का निरीक्षण किया | इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम ने भी पूरे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर अंत में सावर पहुंचे| सावर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न गौतम को कंधे पर उठा लिया| सावर उपखण्ड क्षेत्र के मेहरूकला, सदारा,गुड़गांव,टांकावास,बाजटा, कालेड़ा कंवरजी,घटियाली, नापाखेड़ा,चितिवास, गोरधा, पिपलाज सहित सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान हुआ |
*कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा व भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न ने भी दिया वोट*

केकड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा ने पत्नी वीरा शर्मा व पुत्र सागर शर्मा के साथ अपने पैतृक गांव सावर एवं भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम ने पत्नी रजनी गौतम व पुत्र पूजित गौतम के साथ देवगांव स्थित मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग किया| मतदान के बाद उन्होंने बूथ के बाहर लगे काउंटर पर जाकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की| इसके बाद दोनों प्रत्याशी समर्थको के साथ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रो पर पहुंचे| जहां उन्होंने मतदान करवाने में लगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की| पत्रकार वार्ता में दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं| रघु शर्मा ने कहा है कि जनता विकास चाहती है इसलिए कांग्रेस सरकार को समर्थन कर रही है| वहीं गौतम ने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है इसलिए भाजपा का समर्थन कर रही है| क्षेत्र के बुजुर्गो ने मतदान के अधिकार का जमकर उपयोग किया | हर केंद्र पर बुजुर्ग मतदाताओं की बड़ी संख्या में भीड़ नजर आयी | कहीं मतदान केन्द्रो पर सुबह-सुबह महिलाओं की लंबी कतारे नजर आई| केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 267 मतदान केंद्र है | निर्वाचन विभाग के निर्देशों की अनुकलना में बीएलओ भी अधिकाधिक मतदान के लिए जुटे हुए हैं| मतदाताओं को उनके वोटिंग केंद्र या फिर कमरा नंबर की जानकारी दे रहे हैं| हर बुथ के अंदर दो स्काउट गाइड भी तैनात किए है जिन्होंने बुजुर्ग या फिर बीमार व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचने में मदद की | केकड़ी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा एवं भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम के बीच है| निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकाधिक मतदान कराने के लिए शुरू की गई पहल से इस बार युवा वर्ग,महिलाओं सहित नए जुड़े वोटरों में खासा उत्साह नजर आ रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *