लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका, जनता दल (एस) NDA में शामिल

Share:-

कर्नाटक की प्रमुख पार्टी और कांग्रेस की पूर्व सहयोगी जनता दल सेक्यूलर आज आधिकारिक तौर पर NDA में शामिल हो गई।लोकसभा चुनाव में
लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में अभी से शह और मात का खेल शुरू हो गया है। जून महीने से चल रही विपक्षी एकता को आज जोर का झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक की प्रमुख पार्टी और कांग्रेस की पूर्व सहयोगी जनता दल सेक्यूलर आज आधिकारिक तौर पर NDA में शामिल हो गई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री H D कुमारास्वामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस बात की जानकारी भाजपा अध्यक्ष ने खुद X पर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *