बच्चों को हिंदी भाषा का दिया ज्ञान

Share:-

जोधपुर। कमला नेहरू नगर स्थित लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में कक्षा एक से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी गतिविधि का आयोजन किया गया।
गतिविधि के दौरान बच्चों से व्याकरण, वर्ण, शब्द, वाक्य संबंधित प्रश्न पूछे गए। सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर हिन्दी गतिविधि में भाग लिया और सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। हिन्दी गतिविधि का मुख्य उद्देश्य वि़द्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रूचि और वर्तनी शुद्धि तथा व्याकरण ज्ञान को विकसित करना है। हिन्दी गतिविधि का संचालन परिधि माहेश्वरी ने किया तथा संयोजन प्राथमिक वर्ग की समन्वयिका संजया चौधरी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां हमें हमारी भाषा के प्रति जागरूकता को बढ़ाती है क्योंकि हिन्दी एक भावपूर्ण एवं वैज्ञानिक भाषा है। इसलिए हमें अपनी मातृ भाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता व भाषा की शुद्धता पर बल देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *