सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद समूचे राजस्थान में आक्रोश

Share:-

दौसा में लगाया जाम, बाजार कराए बन्द, टायर जलाकर किया प्रदर्शन

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में सर्व समाज उतरा सड़को पर

दौसा, 6 दिसंबर (संतोष तिवाड़ी): करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में राजस्थान में जगह जगह प्रदर्शन हुए। दौसा में भी आज सुबह से ही बड़ी संख्या में राजपूत समाज सहित सर्व समाज के लोग गांधी तरह पर एकत्रित हुए और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद परदर्शन कारियो ने शहर में रेली निकाली तथा प्रतिष्ठान भी बंद करवाए। विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थन दिए जाने के कारण अधिकांश परतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे। इस अवसर पर गांधी सर्किल पर जाम लगाया गया। जिसका यातायात पर भी असर देखा गया। इधर मेंहदीपुर बालाजी, लवाण, सिकराय सहित अनेक जगह भी प्रदर्शन किए गए।
दौसा में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जब सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कई बार सुरक्षा के डिमांड की थी, इसके बावजूद भी सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। इस प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने सुखदेव सिंह गोगामेडी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और फायरिंग करने वाले गैंगस्टर्स को फांसी की सजा देने की मांग रखी। दौसा में किए गए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टायर जलाए और गांधी तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई वहीं गांधी तिराहे के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने गांधी तरह के अलावा अन्य जगहों के बाजार भी बंद कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *