परिवर्तन यात्रा को बताया फ्लॉप, जेल जाने को तैयार लेकिन गरीब का पैसा दिलवाऊंगा: गहलोत

Share:-

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी व मानहानि मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत पर एक बार फिर साधा निशाना, भाजपा की

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर पहुंचते ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से संजीवनी व मानहानि मामले पर बात करते हुए कहा कि वह जेल जाने को तैयार है लेकिन गरीब का पैसा दिलवाकर रहेंगे। इस घोटले पर प्रधानमंत्री को भी केंद्रीय मंत्री शेखावत से बात करनी चाहिए, यह उनका दायित्व है। आज करीब डेढ़ लाख लोगों का करोड़ों रुपया इसमें फंसा है। वो सारा जनता को वापस मिलना चाहिये।
जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा फ्लाप है। आज राजस्थान में कांगे्रस के प्रति लहर चल रही है। जनता सब समझती है। बीजेपी वाले कितना ही जोर लगा दें इस बार वे सत्ता में नहीं आ पाएंगे।उन्होंने राहुल गांधी के राजस्थान में जीत के बयान पर कहा कि उनके चैलेंज को एक्सेप्ट कर चुनाव जीतेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम अगली सरकार बनाने जा रहे हैं। सीएम गहलोत ने अपनी सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि हमारी सभी योजनाओं की चर्चा देश भर में हो रही है। हमने सोशल सिक्योरिटी के लिए जो भी कानून बनाए हैं वह पूरे देश में लागू होना चाहिए। प्रधानमंत्री राइट टू सिक्योर बिल को लागू करना चाहिये जिससे आमजनता को अपनी सिक्योरिटी मिल सकें। गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान पूरे देश में मॉडल स्टेट के रूप में पहचाने जाने लगा है। राजस्थान में लागू की गई योजनाएं कई स्टेट अपना रहे है।

आमजन को महंगाई से मिली राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने महंगाई से जनता को बहुत राहत दी है। जनता राजस्थान सरकार के काम से बहुत खुश है। चाहे वह छात्र हो, किसान हो, युवा हो, बुजुर्ग हो या फिर विधवा महिलाएं। सभी के लिए योजनाएं उनको राहत प्रदान करते हुए लागू की गई है। यहां की सडक़ें भी शानदार हैं। आज देश भर में ओपीएस पर बहस होती है तो राजस्थान का नाम सामने आता है, राजस्थान मॉडल स्टेट बन चुका है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम लोककल्याणकारी योजनाओं के तहत कार्य कर रहे है। पब्लिक कल्याण हो ऐसा हमरा ध्येय है।
विधायक सूर्यकांता से आत्मीयता के संबंध
भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका विधायक सूर्यकांता व्यास से आत्मीयता के संबंध है। वे भाजपा की सबसे बुजुर्ग नेता है और वरिष्ठ है। उनका आशीर्वाद है कि उन्होंने ऐसा कहा है, वे पहले भी कह चुकी है। उनका आशीर्वाद सदैव रहा है।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने उमड़ी भीड़
इससे पहले जोधपुर पहुंचने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू, शहर विधायक मनीषा पंवार, विधायक किसनाराम, उप जिला प्रमुख विक्रम विश्नोई, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी रेंज जयनारायण शेर, पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, विशेषाधिकारी जोधपुर ग्रामीण हरजीलाल अटल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, जसवंत सिंह कच्छवाहा, प्रो. अयूब खान, सलीम खान, नरेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *