गंगापुर के विकास के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी- अशोक गहलोत

Share:-

गंगापुर सिटी, मदन मोहन गर्ग। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी में कांग्रेस प्रत्याशी रामकेश मीणा के समर्थन में स्थानीय पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में आमसभा को संबोधित किया। आमसभा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्थानीय विधायक के प्रयासों से कांग्रेस सरकार ने गंगापुर सिटी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है और गंगापुर सिटी के जिला बनने के बाद यहां विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगापुर के विकास के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करते हुए आप सभी का सहयोग जरूरी है। गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी रामकेश मीणा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की 7 गारंटी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने राजस्थान में अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में सर्व समाज का ध्यान रखते हुए विकास की नये आयाम स्थापित किए हैं। आमजन के हित के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की पूरे देश में चर्चा है। इस दौरान आमसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *