Assembly Polls Announced: West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam & Puducherry Elections 2026

8 विभागों के लोगों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा -पहली बार मीडियाकर्मी भी शामिल

Share:-


जयपुर, 11 अक्टूबर (विसं) : इस बार चुनाव में सर्विस वोटर्स के अलावा इन आठ विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के जरिए वोटिंग की सुविधा दी है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक बिजली-पानी, रोडवेज-मेट्रो, डेयरी, फायर फाइटर, मेडिकल और मीडियाकर्मी शामिल है।

सर्विस वोटर्स की श्रेणी में पहली बार पत्रकारों को शामिल किया गया है। अभी तक सर्विस वोटिंग की श्रेणी में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों, सेना या पैरा मिलिट्री से जुड़े जवानों को ये सुविधा मिलती है।

राजस्थान निर्वाचन आयोग के सीईओ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इन सभी अनिवार्य सर्विस वालों को वोटिंग की सुविधा दी गई है। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद विभागों को पत्र लिखेंगे। विभाग बताएंगे कि उनके यहां कितने ऐसे कर्मचारी है जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वो उस दिन वोट देने से रह सकते हैं।

उस सूची के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी उन कर्मचारियों को फार्म 12-डी जारी करेगा और उनको बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। राजस्थान में अभी 5 करोड़ 27 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं, जिसमें 1 लाख 41 हजार 898 सर्विस वोटर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *