Dausa News : कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे कांदोली – प्रियंका गांधी की रैली स्थल का लिया जायजा

Share:-

रंधावा बोले- एक-दो दिन में आएगी कांग्रेस की बड़ी लिस्ट, भाजपा से दुगने प्रत्याशी होंगे घोषित

दौसा,18 अक्टूबर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा दौसा के कांदोली गांव में पहुंचे और प्रियंका गांधी की रैली स्थल का जायजा लिया। 20 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही वादाखिलाफ ी यात्रा के तहत दौसा के कांदोली में ईआरसीपी को लेकर रैली का आयोजन होगा। इस रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होगी। ऐसे में प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है। बुधवार को राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के साथ अनेक कांग्रेस के नेता रैली स्थल पर पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया।

इस दौरान सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राजस्थान की 13 जिलों की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी को लेकर वादा किया था लेकिन केंद्र की सरकार ने ईआरसीपी को लागू नहीं किया। ऐसे में दौसा में होने वाली कांग्रेस की रैली में जनता को सच्चाई बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है। ऐसे में भाजपा के नेता झूठ का सहारा लेंगे। वहीं कांग्रेस सच्चाई के दम पर अपनी बात रखेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में कांग्रेस की प्रत्याशियों की बड़ी लिस्ट आएगी और भाजपा वाली लिस्ट से भी दुगनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनको टिकट मिलेगा उन्हें अधिकतर पता है।

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ईआरसीपी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। उसमें भी भाजपा के नेताओं का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पैसे का प्रलोभन देकर सरकार गिराने का काम करती है क्योंकि उन्होंने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में इसी तरह सरकार गिराई थी और राजस्थान में भी प्रयास किया गया था लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचारी नहीं है और ना ही इन भाजपा वालों के चाल में फं से है, वे पार्टी के साथ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *